दाल भरे पराठे यानि दाल का पराठा ,आलू का कबाब , आलू के गुलगुले

दाल भरे पराठे यानि दाल का पराठा 

सामग्री 

चने की दाल   -  1 किलो 

 मैदा               -  2  किलो 

 घी                -    1 किलो 

 दूध              -     1 किलो 

 मलाई         -      500 ग्राम 

 हरा पोदीना -     15 ग्राम 

प्याज            -    150 ग्राम 

लौंग             -     8 नग 

इलाइची     -       5 नग 

जाफरान    -       5 ग्राम 

नमक  स्वादानुसार 

 



 विधि :-

चने की दाल खूब उबालिये और नमक, प्याज , लाल मिर्च , इलाइची भी इसमें डाल दीजिये जब उबल जाये तो बहुत महीन मिक्सर में पीसकर इसमें जाफरान और पोदीना का कतरन मिलाइये फिर मैदे में नमक डालकर दूध में गूंथिये आंटे की लोई बनाकर इसमें दाल भरकर बेलिये और माही तवे पर पकाइये इसमें घी लगाते जाइये लाल होने पर दूध का छींटा दे दीजिये  गर्म गर्म सर्व कीजिये


आलू का कबाब 


सामग्री 

आलू   --       1 किलो 

घी      --        250 ग्राम 

दही    ---      250  ग्राम 

अदरक ---    50 ग्राम 

लहसुन  --     50 ग्राम 

बेसन    -        50 ग्राम 

काली मिर्च -  एक चमच 

लाल मिर्च   -  एक चमच 

लौंग , इलाइची , दालचीनी , जाफरान  प्रत्येक  10 -10 ग्राम की मात्रा में 





विधि :-


आलू  उबालकर भुर्ता बना लीजिये उसके बाद सारा मसाला पीसकर भुर्ता में डाल कर मिला दीजिये अगर पतीली में पकाना हो तो गोल कबाब बनाकर पतीली में पकाइये या टिकिया बनाकर घी में तल लीजिये  और गर्म गर्म परोसिये




Chunks, Wreak, Menu, Gastronomy, Gourmet


 आलू के गुलगुले 

  सामग्री 

 आलू    --    1 किलो 

 दूध      ---   1 किलो 

 मैदा    ---    250 ग्राम 

 चीनी  ----   750 ग्राम 





विधि :-

सर्वप्रथम आलू उबालकर छिलके उतार लीजिये और मैदे की तरह महीन पीस लीजिये आलू के भुर्ते में दूध , चीनी  और मैदा मिलाकर अच्छी तरह गूंथिये इसमें 50 ग्राम घी मिलाकर टिकिया बना लीजिये इसे हलकी आंच पर घी में तलिये  गर्म गर्म सर्व करे



























SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

please comment to know more and follow it do not comment illegal matter

navbar