कुलचा
सामग्री
मैदा - 1 किलो
चीनी - 1 किलो
दूध - 1 किलो
घी - 400 ग्राम
जाफरान - 10
केवड़ा और गुलाब -20 ग्राम
विधि :-
मैदे में 250 ग्राम घी डालकर सही प्रकार से मलिए । उसके बाद चीनी का चुस्त शिरा पकाइये उसके साथ दूध मिलाकर गूथिये। फिर छोटी छोटी टिकिया बनाकर तंदूर में , या बिस्कुट की भट्टी में , या तवे पर रखकर पकाइये। इसके बाद गुलाब व केवड़ा डालकर घी मिला दीजिए ।और फिर उसको सेंकिय जब दोनों चीजें जलकर सिर्फ घी रह जाये तो उतार लीजिये। ये कुलचे बहुत स्वादिष्ट होते है ।वह साइज में रोटी से छोटे होते है ।
मटर आलू के समोसे
सामग्री
ताजा मटर के दाने - 150 ग्राम
मैदा - 500 ग्राम
आलू - 250 ग्राम
घी - 250 ग्राम
नमक व कालीमिर्च -स्वादानुसार
विधि -
आलू को उबालकर भुर्ता बनाकर मिर्च मिलाइये। मैदे में घी मिलाकर सख्त गुंथे। फिर उसका टिकिया बनाकर आलू का भुर्ता और मटर के दाने उसमें रखकर समोसे बनाये। और घी में तल लें जब बादामी रंग का हो जाये तो गर्म गर्म परोसें।
नारियल के स्वादिष्ट केक
सामग्री
सूजी - 250 ग्राम
मखन - 100 ग्राम
पिस्ता - - 50 ग्राम
बादाम - 50 ग्राम
सफद नारियल -150 ग्राम
सूजी से मिश्री आधी मिश्री

बेसनी रोटी
सामग्री
बेसन - 500 ग्राम
घी - 100 ग्राम
दूध - 500 ग्राम
दही - 100 ग्राम
मैदा - 100 ग्राम
अदरक पेस्ट -1 /2 चमच
नमक स्वादानुसार

`
विधि :-
बेसन
में नमक और घी मिलाकर थोड़े देर के लिए छोड़ दीजिये ।फिर इसमें दही, पानी ,
और अदरक का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह मालिये और मिलाइये । जब इसमें बुलबुले
उठने लगे तो फिर इसे दो घंटे के लिए छोड़ दीजिये। फिर इसमें 50 ग्राम मैदा
मिलाकर दूध से गूथिये और चपाती बनाकर तवे में पकाइये ।
इसे गर्म गर्म सर्व कीजिये ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter