फ्रूट शेक
सामग्री
सेब - 200 ग्राम
आम - 200 ग्राम
केला - 6 पीस
चीकू - 200 ग्राम
दूध - 1 लीटर
वनीला एशेंश - 1/4 चमच
चीनी - स्वादानुसार
दालचीनी पॉउडर - 1/2 चमच
विधि :-
1. सारे फलों को धोकर, छीलकर काट लें।
2. सभी फलों , दूध, चीनी , डाल कर मिक्सर में चलाएं ।
3. अब इसके ऊपर वनीला एशेंश और दालचीनी ड़ालकर सर्व करें ।
मिक्स फलों का शेक
सामग्री
मीठा आम - 1 किलो
केले - 6 पीस
चीकू - 4 पीस
दूध - 1 किलो
चीनी - 250 ग्राम
कस्टर्ड पॉउडर - 20 ग्राम
विधि :-
सर्वप्रथम दूध गर्म करें और उसमें चीनी मिक्स करें । फिर इसमें कस्टर्ड पॉउडर मिला दें। जब यह गाढ़ा हो जाये तो फलों को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ें कर लें । आम का रस निकालकर दूध में मिलाकर शेक बना लें ।फिर इसमें फलों के कतले मिलाने के बाद फ्रिज में रखकर ठंढा कर लें । अब इसे सर्व करें।
आलुओं का जैम
सामग्री
आलू - 250 ग्राम
चीनी - 350 ग्राम

विधि :-
सर्वप्रथम आलुओं को उबालकर छिलका उतार लीजिये। फिर चाकू से महीन- महीन काट लीजिये।
चीनी का दो तार चाशनी बनाकर इसमें कटे हुए आलू डाल दीजिये और धीमी आंच पर पकाइये । जब
चाशनी चार तार हो जाये तो उतार लीजिये। वनीला एसेंस या किसी और किस्म की खुशबु डालिये ।और
ठंढा होने पर सर्व करें।
चीनी का दो तार चाशनी बनाकर इसमें कटे हुए आलू डाल दीजिये और धीमी आंच पर पकाइये । जब
चाशनी चार तार हो जाये तो उतार लीजिये। वनीला एसेंस या किसी और किस्म की खुशबु डालिये ।और
ठंढा होने पर सर्व करें।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter