केले का कस्टर्ड
सामग्री
चीनी - 1 कप
केले - 6 पीस
कस्टर्ड - 1 छोटा पैकेट

विधि :-
केले को गोल गोल कतले काटकर अलग रख लें । इसके बाद बर्तन में दूध गर्म करें । कस्टर्ड को ठंढे दूध
में घोल लें । जब दूध उबलने लगे , तो उसमें घोल किया हुआ कस्टर्ड मिला दें। जब कस्टर्ड गाढ़ा होने
लगे तो उसमें चीनी मिला दें ।तथा उसे धीमी आंच पर पकने दें । गाढ़ा हो जाने पर उतार लें और शीशे
के प्याले में थोड़ा कस्टर्ड डालें फिर केले थोड़े डालकर सारा कस्टर्ड डाल दें। और बांकी केले डालकर
चंद कतलें और सजा दें । कतलों पर हलकी सी कस्टर्ड की तह जमाएं वरना केले काले हो जायेंगें ।

केक कस्टर्ड
सामग्री
सादा छोटा केक - 1 पीस
दूध - 1 किलो
कस्टर्ड - 2 पीस छोटे पैकेट
चीनी - डेढ़ कप
किशमिश - एक बड़ा चमच
बादाम - 15 पीस

विधि :-

विधि :-
केक डबल रोटी की तरह टुकड़ें काट लें । दूध को उबलने के लिए चूल्हे पर रख दें । कस्टर्ड को ठंढे दूध
में घोलकर मिला दें और चमच चलाती रहें । चीनी मिलाकर खूब गाढा करे और उतार लें । शीशे के प्याले
में थोड़ा सा कस्टर्ड डालें और इस पर केक के टुकड़े रख दें । फिर कस्टर्ड डाल दें । इस पर केक
रखकर सारा कस्टर्ड उलट दें और उसे फ्रीजर में जमने दें । जब ठंढा हो जाये तो किशमिश और बादाम
सजा दें । केक का चुरा ऊपर से छिड़क दें । केक कस्टर्ड तैयार है ।

सादा कस्टर्ड
सामग्री
सप्रेटा दूध - 1 कप
चीनी - 2 चमच
कस्टर्ड पॉउडर - 1 चमच

विधि :-
1. सप्रेटा दूध को गर्म करें और चीनी मिलाएं ।
2. दूध को लगातार हिलाते हुए चीनी घुलने तक पकाएं ।
3. कस्टर्ड पॉउडर को ठंढे दूध में या पानी में घोलकर पेस्ट बना लें ।
4. गैस से दूध उतारकर कस्टर्ड पॉउडर की पेस्ट धीरे -धीरे मिलाएं ।
5. अब दूध को वापस गैस पर रखकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं ।
6. अब इसे ठंढा होने दें । ठंढा होने पर सर्व करे ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter