गाजर का मुरब्बा
सामग्री
गाजर सफ़ेद नरम छोटी - 1 किलो
चीनी - 2 किलो
नीबू का रस - 50 ग्राम
जाफरान - 5 ग्राम
केवड़ा - 50 ग्राम

विधि :-
गाजर को छीलकर फांके कर लीजिये। फिर चुने के पानी में भिंगोकर निकाल लीजिये। इसके बाद
फिटकिरी के पानी में उबाल लीजिये और गाजर को पानी से अलग कर लीजिये। थोड़ा ठंढा होने
दीजिये।अब इसे चीनी की चाशनी में गाजर डाल दीजिये। इसे अच्छी तरह पकाइये। अब इसमें नीबू का
रस डालकर उतार लीजिये ।उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दें। अगर इसमें पानी निकल आये तो फिर इसे
आग पर रखिये और चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाइये । अब इसे साफ कंटेनर में रख दें।
आंवले का मुरब्बा
सामग्रीआंवला - 1 किलो
चीनी - 1.5 किलो
फिटकिरी - 10 ग्राम
केवड़ा - 50 ग्राम
जाफरान - 5 ग्राम
नीबू का रस - 50 ग्राम
विधि :-
सर्वप्रथम आंवले को अच्छी तरह धो लें । फोर्क की सहायता से छेद कर दें ।अब इसे चुने के पानी में
डालकर खौला दीजिये अगर उनका कसीलापन न गया हो तो फिर उसे खौला दीजिये। कुछ समय बाद
इसे कपडे में लपेटकर खुश्क कीजिये। 750 मिली लीटर पानी में चीनी डालकर शहद की तरह गाढ़ी
चाशनी तैयार कीजिये ।अब इसमें आंवला डाल दीजिये और अच्छी तरह पकाइये ।जब चाशनी आंवले में
पूरी तरह मिल जाये । इसमें नीबू का रस , जाफरान , केवड़ा डाल दीजिये ।जब यह ठंढा हो जाये तो
जार में डाल दीजिये।

सेब का मुरब्बा
सामग्री
सेव - 1 किलो
चीनी - 1 किलो
केवड़ा - 50 ग्राम
इलाइची - 10 ग्राम

विधि :-
सर्वप्रथम सेव को छीलकर पानी में उबालें। फिर 500 ग्राम पानी में चाशनी तैयार करें । अब चाशनी में
सेव डालकर पकाएं। जब अच्छी तरह पक जाये तो इसमें इलाइची डाल दें । इसे ठंढा होने के लिए
छोड़ दें। अब इसे जार में भरकर रख दें।
सेव डालकर पकाएं। जब अच्छी तरह पक जाये तो इसमें इलाइची डाल दें । इसे ठंढा होने के लिए
छोड़ दें। अब इसे जार में भरकर रख दें।
अदरक का मुरब्बा
सामग्री
अदरक - 1 किलो
चीनी - 1 किलो

विधि :-
सर्वप्रथम अदरक को पानी से धोकर साफ कर लें ।अदरक को महीन काटकर पानी में कुछ समय
तकउबालें । अब इसे चीनी की चाशनी में डाल दें।फिर कुछ देर पकाएं कुछ देर पकने के बाद ठंढा
करके जार में रख दें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter