गुलाब जामुन
सामग्री
खोया - 1 किलो
घी - 400 ग्राम
मैदा - 200 ग्राम
चीनी - 1 किलो

विधि
खोये को खूब भूनिये और उसमें खुश्क मैदा मिलाकर कड़ाही में घी डालकर बहुत हल्की आंच पर
रखिये। जब घी गर्म हो जाये तो मैदे मिले हुए खोये के पेढ़े बनाकर जामुन के रूप की दो इंच लम्बी और
एक इंच मोटी गोल गुलाब जामुन बनाकर घी में तलिये। जब बादामी रंग हो जाये तो चीनी की पहले से
तैयार की दो तार की मुलायम चाशनी में बहुत अच्छे से डाल दीजिये ।यह बहुत ही नाजुक होती है, इसे
बहुत ही सावधानी से डाली जाये नहीं तो इसे टूटने की सम्भावना रहती है । एक घंटे बाद बहुत अच्छे से
निकालकर थाल में डाल दीजिये तथा इसे चाँदी के वर्क से सजा दीजिये ।
मुंग की बर्फी
सामग्रीमुंग आटा - 400 ग्राम
चीनी - 1 किलो
घी - 250 ग्राम
खोया -- 500 ग्राम
जाफरान - 5 ग्राम

विधि :-
एक किलो चीनी की चाशनी तीन तार की तैयार कीजिये । मुंग का आटा और खोया घी में भूनकर उसमे
चीनी की चाशनी मिलाइये । अगर रंगीन पसंद है, तो जाफरान या सिंघोड़े का फूल जोश करके कपडे में
छानकर डाल दीजिये ।थाल पर डालने से पहले खुश्क मेवा महीन कतरकर थाल में फैला दीजिये । फिर
इसमें मावा डालकर इसे एक निश्चित आकार में काट लीजिये । बस मुंग की बर्फी तैयार है ।
चीनी की चाशनी मिलाइये । अगर रंगीन पसंद है, तो जाफरान या सिंघोड़े का फूल जोश करके कपडे में
छानकर डाल दीजिये ।थाल पर डालने से पहले खुश्क मेवा महीन कतरकर थाल में फैला दीजिये । फिर
इसमें मावा डालकर इसे एक निश्चित आकार में काट लीजिये । बस मुंग की बर्फी तैयार है ।
बिस्कुट और केक -TEA BISCUIT
सामग्रीचीनी - 100 ग्राम
मैदा - 100 ग्राम
दूध - 500 ग्राम
मखन - 100 ग्राम
बेकिंग सोडा - 3 चमच

विधि :-
मखन को दूध में डालकर आग में रखिये ,ताकि पिघलकर घुल जाये । इसमें चीनी और बेकिंग पॉउडर
मिलाइये । फिर मैदा मिलाकर बिस्कुट पकाने के सांचे में भरकर आग के सामने रखिये । तंदूर या ओवन
की हल्की आंच पर रखकर पकाइये और तैयार हो जाने पर खाइये ।
मखाना खीर
मखाना - 1 कपचीनी - 100 ग्राम
दूध - 250 ग्राम
किशमिश - 10 नग
इलाइची - 5

विधि :-
1. मखानों को भून लें ।
2. अब दूध डालकर धीमी आंच पर बराबर हिलाते हुए 15-20 मिनट तक पकाएं ।
3. इसमें चीनी डालकर मिला लें ।
4. इसको गाढ़ा होने तक पकाएं ।
5. गैस से उतारने के बाद पीसी हुई इलाइची मिला दें ।
6. इसमें किशमिश मिला दें तथा इसे ठंढा होने दें ।
7. अब इसे सर्व करें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter