सांभर
सामग्री
अरहर दाल - 200 ग्राम
प्याज - 1 बड़ा कटा हुआ
टमाटर - 1 बड़ा कटा हुआ
भिंडी - 50 ग्राम
पेठा - 50 ग्राम
घीया - 50 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
सांभर पॉउडर - 1 चमच
सरसों दाना - 1/2 चमच
करी पत्ता - 5 पीस
इमली रस - आधा कप
लाल मिर्च पॉउडर - 2 पीस
हल्दी पॉउडर - 1 चमच

विधि :-
1 अरहर दाल आधा लीटर पानी और सारी सब्जियां नमक, हल्दी डालकर कुकर में उबाल लीजिये।
2 एक कड़ाही में सरसों डालकर भून लीजिये ।
3. अब इसमें करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च भी भून लें ।
4. इसके बाद प्याज, टमाटर डालिए और भुनने के बाद सांभर पॉउडर
और इमली का रस डाल दीजिये।
5 अब इसमें उबली हुई दाल और सब्जियां डाल दीजिये ।
6 इडली के साथ गर्म गर्म परोसें।
दाल मक्खनी
सामग्री
उड़द दाल - 2 कप
राजमा - 1 कप
प्याज - 1 बारीक़ कटा हुआ
अदरक - 1 टुकड़ा कटा हुआ
लहसुन - 4-5 कली कटा हुआ
टमाटर - 1 कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - 1/2 चमच पॉउडर
हल्दी - 1/2 चमच
गरम मसाला - 1/2 चमच
धनिया पॉउडर -1/2 चमच
धनिया पत्ता - आधा कप
दही - दो चमच

विधि :-
1 दाल को रात भर भिगोने के बाद नमक डालकर 30 मिनट तक कुकर में पकाएं ।
2. प्याज , टमाटर अन्य सभी मसालों को भूनकर तैयार कर लें ।
3. इस मसाले में उबली हुई दाल डालकर 10 मिनट तक पकाएं ।
4. धनिया पत्ते और एक चमच दही डालकर गर्म-गर्म परोसें ।
बैगन भरता
सामग्री
बैगन - 500 ग्राम
प्याज - 2 पीस कटा हुआ
टमाटर - 2 पीस कटा हुआ
धनिया - 1/2 चमच पॉउडर
जीरा - 1/2 चमच पॉउडर
लालमिर्च - 1/2 चमच पॉउडर
नमक - स्वादानुसार
धनिया पता - आधा कप

विधि :-
1. बैगन को गैस पर सेंक लें
2. इसे सेंकने के बाद जला हुआ छिलका उतार लें और मैस कर लें ।
3. प्याज टमाटर व अन्य मसालों को बर्तन में डालकर थोड़ा पानी छिड़क कर 5 मिनट तक पका लें ।
4. अब इसमें मसले हुए बैगन तथा अन्य मसाला डालकर कुछ देर के लिए और पकने दें ।
5. अब इसमें कटी हुई धनिया पत्ता डालकर सर्व करें।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter