राजमा मसाला
सामग्री
राजमा - 2 कप
टमाटर रस - 1/2 कप
प्याज - 1/2 कप कटा हुआ
लहसुन - 5 कली कटा हुआ
अदरक - एक टुकड़ा कटा हुआ
काली मिर्च पॉउडर - 1 चमच
जीरा पॉउडर - 1/2 चमच भुना
धनिया पॉउडर - 1 चमच
लालमिर्च पॉउडर -1/2 चमच
नमक - स्वादानुसार

विधि :-
1. एक बर्तन में राजमा , प्याज व लहसुन का पेस्ट थोड़ा सा पानी मिलाकर तब तक धीमी आंच पर
रखें , जब तक सारा पानी भाप बनकर न निकल जाये ।
2. अब इस उबले राजमा को टमाटर सास, जीरा , धनिया , लाल मिर्च पॉउडर, नमक , काली मिर्च
पॉउडर मिलाकर हिलाएं ।
3 15 -20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, बीच बीच में हिलाते रहें, जब तक तैयार न हो जाये ।
4. इसे इसी अवस्था में प्रयोग किया जा सकता है ।
चना मसाला
सामग्री
काबुली चना - 250 ग्राम
मीठा सोडा - 1 चमच
हरी मिर्च - 5 पीस
धनिया पॉउडर - 1 चमच
प्याज - 2 पीस कटा हुआ
अदरक - 1 टुकड़ा कटा हुआ
लाल मिर्च पॉउडर - 1 चमच
गर्म मसाला - 1 चमच
अनार दाना पॉउडर - 1 चमच
धनिया पत्ता - 1/ 2 चमच
नमक स्वादानुसार

विधि :-
1 चना में मीठा सोडा डालकर, नमक डालकर रात भर भीगने के लिए रख दें ।
2. अगले दिन प्रेशर कुकर में इसे 30 मिनट तक पकाएं ।
3. प्याज व अदरक का पेस्ट बनाएं ।
4. एक कड़ाही में अदरक, प्याज का पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पउडर के साथ भून लें ।
5. लगभग 5 मिनट पकने के बाद उबले चने डाल दें ।
6 इसे अच्छी तरह मिला लेने के बाद उसमें अनारदाना व अन्य मसाला डाल दें ।
7. अब इसे 10 मिनट तक और पकने दें।
8. प्याज और धनिया के पत्तो के साथ गर्म -गर्म परोसें ।
भिंडी मसाला
सामग्री
भिंडी - 250 ग्राम
हल्दी - 1 चमच
धनिया पॉउडर - 1 चमच
मिर्च पॉउडर - 1 चमच
अमचूर - 1 चमच
नमक स्वादानुसार

विधि :-
1. सभी मसालों आपस में मिला लें ।
2. भिंडी को धोकर अच्छी तरह सूखा लें ।
3. हरेक भिंडी को चीरा लगा दें ।
4. भिंडी में मसाला भर दें और ओवन में 15 मिनट पकाएं ।
5. मसाला भिंडी तैयार है अब इसे सर्व करें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter