पनीर टमाटर सैंडविच
सामग्री
डबल रोटी - 5 पीस
टमाटर - 1 पीस
प्याज - 1 पीस
पनीर - 5 चमच
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - स्वादानुसार
सरसों पॉउडर - 1/2 चमच

विधि :-
1. टमाटर और प्याज को गोल - गोल बारीक़ काट लें ।
2. पनीर को कद्दूकस कर सारे मसाले मिक्स कर लें ।
3. पनीर पेस्ट को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं ।
4. टमाटर व प्याज को ब्रैड स्लाइस पर रख दें ।
5. ऊपर से दूसरा स्लाइस रख दें ।
6. सैंडविच को गीले कपडे में रखकर फ्रिज में 30 मिनट तक रख दें ।
7. फ्रिज से निकालकर किनारों को थोड़ा साफ ढंग से काट लें ।
8. फिर सैंडविच को मनचाहा आकार में काटकर परोसें।
जल जीरा
सामग्री
इमली - 50 ग्राम
काला नमक - 1 चमच
दालचीनी - 1/2 चमच
लौंग - 1/4 चमच
चीनी - 2 चमच
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
पानी - 2 कप
पोदीना पत्ता - आधा कप
नीबू - 1 पीस
लाल मिर्च - 1/4 चमच पॉउडर
नमक - स्वादानुसार

विधि :-
1. इमली को धोकर रातभर पानी में भिंगो दें।
2. इसे अच्छी तरह मसल कर गुदा निकाल लें ।
3. अब इसमें पानी डाल कर अलग कर लें।
4. अदरक, पोदीना पत्ता और सारे मसाले मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें ।
5 अब इसमें इमली का रस मिलाकर दो घंटों के लिए रख दें।
6. एक बार और छानकर नीबू का रस, चीनी और बर्फ मिलाएं।
7. पोदीने के पत्ते और नीबू के गोल टुकड़े के साथ परोसें ।
सूखा आंवला ड्रिंक
सामग्री
सूखा आंवला - 1 कप
जीरा भुना - 1 चमच
कला नमक - स्वादानुसार
चीनी - स्वादानुसार
विधि :-
1. सूखे आंवले को रात भर पानी में भिंगो दें।
2. इनको मसल कर छान लें।
3. अब इसमें सारे मसालें और चीनी मिला दें।
4. इसे ठंढा करके नीबू के साथ सर्व करें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter