मिस्सी रोटी
सामग्री
गेहूं आंटा - 250 ग्राम
चने आंटा - 250 ग्राम
मिर्च पॉउडर - 1 चमच
प्याज - 2 पीस कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार

विधि :-
1. गेहूं व चने के आंटा, प्याज, नमक , मिर्च सभी को अच्छी तरह आपस में मिला दें ।
2. थोड़ा गर्म पानी डालकर सख्त आंटा गूथ लें ।
3. इस गुथे आंटे को लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि आटा फूल जाये।
4 बराबर हिस्से में लोई बनाकर रोटी बेलें ।
5 गर्म तवे पर रोटी को दोनों तरफ तब तक सेंके जब तक भूरे रंग की ना हो जाये।
6. ये मिस्सी रोटी तैयार है गर्म -गर्म सरसों का साग या चटनी के साथ परोसें ।
हरमाला पुलाओ
सामग्री
चावल - 2 कप
जीरा - 1/2 चमच
शिमला मिर्च - 1
बिन्स - 100 ग्राम
मटर - 1 कप
धनिया पत्ता - 1/4 कप
हरी मिर्च - 2 पीस
घी - 2 चमच

विधि :-
1. साबुत जीरा को घी में भून लें ।
2. इसमें चावल डालकर थोड़ी देर पकने दें ।
3. अब इसमें मटर, बीन्स, हरी मिर्च, नमक डालकर कुकर में पकाएं ।
4. अब इसमें शिमला मिर्च व धनिया पत्ते से सजाकर परोसें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter