टमाटर सुप
सामग्री
टमाटर - 250 ग्राम
प्याज - 1 पीस
तेजपत्ता - 2 पीस
कोर्नफ्लोर - 2 चमच
काली मिर्च - 5 नग
काली मिर्च पॉउडर -1/2 चमच
टोस्टेड ब्रेड - 1 पीस
नमक - स्वादानुसार
विधि :
1. एक कड़ाही में कटे हुए प्याज, टमाटर, और साबुत मसालें डालकर भुने ।
2. इसमें 250 ग्राम पानी डालकर धीमी आंच पर 15 -20 मिनट तक उबालें ।
3. अब अच्छी तरह मिक्स कर छान लें ।
।4. इस सुप को टोस्टेड ब्रेड के साथ सर्व करें ।
ग्रेप्स डी लाइट
सामग्री
काला अंगूर - 1 कप
दही - 1 कप
शहद - 4 चमच
विधि :-
अंगूर को पानी से धोकर साफ कर लें। इसमें दही , शहद और बर्फ डालकर मिक्स कर दें ।
ग्लास में डालकर ठंढा -ठंढा परोसें।
मिक्स वेजिटेबल सूप
सामग्री
मटर - 100 ग्राम
गाजर - 100 ग्राम
प्याज - 1 पीस
टमाटर - 100 ग्राम
शलजम - 1 पीस
तेजपत्ता - 2 पीस
कोर्नफ्लोर - 1 चमच
साबुत काली मिर्च - 5 नग
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पॉउडर - 1 चमच

विधि :-
1. गाजर, शलजम और कटे हुए प्याज को भुने
2. अब इसमें मटर, कटा हुआ टमाटर, साबुत मसाले , आवश्यकतानुसार पानी डालकर
३० मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं
3. अब इसे मिक्सर में पीसकर जूस को अलग कर लें
4. अब इसमें कोर्नफ्लोर मिलाकर सर्व करें
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter