दही न्यूट्री
सामग्री
1 प्याला गाढ़ा दही, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चमच कद्दूकस पनीर , चुटकीभर कालीमिर्च पॉउडर ,
1 बड़ा चमच कटी शिमला मिर्च, 1 बड़ा चमच कटे टमाटर , 1 कटी हरी मिर्च , मैदा , बेकिंग पॉउडर
विधि :-
मैदा बेकिंग पॉउडर व नमक छानकर दही व तेल मिलाकर गूँथ लें तथा टार्ट टीन्स में टाट्स बेक कर लें। तथा ठंढा होने दें । दही में सारी सामग्री मिलाकर टाटर्स भर दें और धनिया पत्ती से सजा कर सर्व करें ।

दही न्यूट्री
सामग्री
2 प्याला दही, 1 प्याला न्यूत्ट्री नट्स, 1 बड़ा चमच अदरक लहसुन पेस्ट, नमक स्वादानुसार, चुकीभर लाल मिर्च पॉउडर, 1 छोटा तेल , 1/2 चमच सरसों दाना तथा जीरा, 2 पीस साबुत लाल मिर्च
विधि :-
न्यूट्री नगट्स उबाल कर निचोड़ लें । इसमें अदरक, लहसुन, नमक, मिर्च मिलाकर 15-20 मिनट रखें। दही फेंट कर नमक मिलाएं तथा न्यूट्री डाल दें । तेल गर्म कर सरसों दाना, जीरा व कटी लालमिर्च को तड़का कर दही में डालें और परोसे ।
पनीर दही
सामग्री
1 प्याला दही, 50 ग्राम पनीर, थोड़ी कटी धनिया पत्ती, चुटकीभर कालानमक, भुना जीरा पॉउडर 1/2
चमच, लाल मिर्च पॉउडर 1/2 चमच, नमक स्वादानुसार, 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई , 1/2 हल्दी
पॉउडर, 1/2 चमच साबुत जीरा, 1 चमच तेल

विधि :-
दही फेंट कर मसाले, हरी मिर्च, व धनिया पत्ती मिलाएं, आधा पनीर कद्दूकस कर के इस में मिलाएं तथा बांकी पनीर काट लें। 1 प्याला पानी में इमली डाल कर पनीर के टुकड़े उस में उबाल लें। ठंढा कर के दही में डालें और रायते को ठंढा कर लें।
परोसते समय तेल गर्म करके हल्दी, जीरा व लालमिर्च का तड़का दें ।
दही रसगुल्ले
सामग्री
1 प्याला दही, 10 - 12 रसगुल्ले, चुटकीभर केसर, पिस्ता

विधि :-
दही में केसर व 4 -5 छोटे चमच रसगुल्लों की चाशनी मिला लें। इसमें रसगुल्ले मिला कर ठंढा करें।
पिस्ते व केसर से सजा कर परोसें ।
मिष्टी दोई विद नट्स
सामग्री
1/2 लीटर दूध, 1/2 प्याला चीनी, 5-6 कटे खजूर, 8 -10 कटे पिस्ते, 15 -20 किशमिश , 2 बड़े चमच दही
विधि :-
दूध को उबाल कर आधा कर लें। चीनी मिला कर थोड़ा ठंढा होने पर दही डाल कर कटे पिस्ते, खजूर व किशमिश मिला कर मिटटी की कटोरियों में जमा लें ठंढा कर परोसें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter