डोसा
सामग्री
उसना चावल - 2 कप
अरहर दाल - 1 कप
मेथी दाना - 1/2 चमच
नमक स्वादानुसार

विधि :-
1. चावल व दाल को मेथी दाना के साथ अलग अलग बर्तनो में रात भर भिंगो कर रख दें।
2 . चावल को दर -दरा पीस कर पेस्ट बना लें व दाल को मेथी दाने के साथ
इसे नरम स्पंजदार पदार्थ बना लें।
3. सभी पदार्थों को स्वादानुसार नमक डालकर फिर रात भर भिंगो कर रख दें ।
4. डोसा बनाने से पहले तवे पर आधा प्याज का टुकड़ा रगड़ दें ,इससे डोसा चिपकेगा नहीं ।
5. डोसा बनाने के लिए पीठी को तवे पर उड़ेल दें और पकाएं अगर पीठी गाढ़ी हो तो
आवश्यकतानुसार इसमें पानी मिला सकते है।
6. टमाटर , प्याज, पुदीना चटनी के साथ गर्म गर्म परोसें ।
नोट :- यदि एक कप चावल पर्याप्त हो तो सारे पदार्थों को इकठा भिंगो दें ।
नोट :- यदि एक कप चावल पर्याप्त हो तो सारे पदार्थों को इकठा भिंगो दें ।
अर्थात चावल 1./2. कप, दाल 1./2. कप, मेथी दाने इकठा पीस लें।
अब इसमें नमक डालें और मिलाएं ।
अब इसमें नमक डालें और मिलाएं ।
शिमला मिर्च भरवां
सामग्री
शिमला मिर्च - 250 ग्राम
मटर - 1 कप
आलू - 2 पीस
प्याज - 1 कटा हुआ
अदरक - 1 टुकड़ा कटा हुआ
अनारदाना - 1 चमच
लाल मिर्च - 1/2 चमच
जीरा - 1 चमच
गर्म - 1 चमच

विधि :-
1. जीरा, प्याज, अदरक व लाल मिर्च पॉउडर को भून लें v
2. इसमें उबले आलू व मटर डाल दें ।
3. अब इसमें गर्म मसाला, अनारदाना पॉउडर, नमक मिलाकर अच्छी तरह मसल लें ।
5. आंच से उतारकर ठंढा होने के लिए छोड़ दें।
6. शिमला मिर्च की ऊपर की डंडियों को काट लें तथा बीज निकाल दें।
7. हमने जो मसाला तैयार किया है। उसे शिमला मिर्च में भरकर ऊपर से टॉप लगा दें v
8. भरी हुई शिमला मिर्च को ओवन में या किसी बर्तन में ढँक कर लगभग 30. मिनट तक पकने दें ।
9. अब शिमला मिर्च भरवां तैयार है। सर्व करने के लिए ।
टमाटर रसम
सामग्री
टमाटर - 500 ग्राम
इमली रस - 1/2 कप
नीबू रस - 1 चमच
हल्दी - 1 चमच
लाल मिर्च पॉउडर - 1/2 चमच
हींग - 1/2 चमच
धनिया पत्ता - 1/2 कप
नमक - स्वादानुसार

विधि :-
1. साबुत जीरा , धनिया, काली मिर्च को भूनकर पॉउडर बना लें।
2. टमाटर को दो टुकड़े में काटकर इसमें 1 लीटर पानी डालकर उबालें।
3. सारे मसाले व अन्य सामग्री मिलाकर और 10 मिनट तक उबलने दें।
4. टमाटरों को मिक्सर में पीस कर उसी पानी में मिलाकर फिर से 10 मिनट तक उबलने दें।
5. धनिया पत्ता सजाकर गरमागरम सर्व करें।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter