पोस्टिक सेल्स
सामग्री
अरबी के पत्ते - 5 पीस
बेसन - 1 कटोरी
सोयाबीन आटा - आधा कटोरी
लालमिर्च पॉउडर - 1 चमच
गर्म मसाला - 1/ 2 चमच
इमली रस - 1 कप
जीरा पॉउडर - 1 चमच
अजवायन - 1 चमच
नमक स्वादानुसार

विधि :-
1. बेसन, सोयाबीन का आटा, नमक, सभी मसाले और इमली के रस को आपस में
मिलाकर गाढा घोल तैयार करें।
2. अरबी के पत्तो को धोकर फैला दें ।
3. अब अरबी के पत्तो पर घोल रखकर फैला दें, फिर दूसरा पत्ता रखे और घोल रखकर फैला दें ।
4. इसी प्रकार सभी पत्तो को घोल लगाकर एक दूसरे के ऊपर रखते जाएँ ।
5. बेसन लगे पत्तो को रोल करके धागे लपेट दें ।
6. रोल को प्रेशर कुकर में आधा घंटा या तीन सिटी तक पकने दें ।
7. अब रोल को ठंढा करे और टुकड़ों में काट लें ।
8. इसे ऐसे ही परोसे या ओवन में कुर कुरा होने तक सेंक लें ।
9. चटनी के साथ गर्म गर्म परोसें ।
मुंग दाल ढोकला
सामग्री
छिलके वाली मुंग दाल - 2 कप
बेसन - 1 कप
दही - 1 कप
हींग - 1 चमच
हरी मिर्च - 2 पीस
पत्ता गोभी - 50 ग्राम
नमक - स्वादानुसार

विधि :-
1 दाल को दो घंटों तक पानी में भिंगोकर रख दें।
2 पानी निकालकर अलग रख दें।
3 दाल को मिर्च के साथ आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मिक्सर में पीस लें ।
4 अब इसमें दही, नमक और हींग मिला दें।
5 एक थाली में इस मिश्रम को पतली परत बनाएं।
6 इस पर पत्ता गोभी फैला दें।
7 अब इसे 10. मिनट तक भाप में पकाएं जब तक यह तैयार न हो जाये।
लेमन सेवई
सामग्री
नीबू - 2 पीस
चना दाल - 1 बड़ा चमच
सरसो दाना - 1 चमच
साबुत लाल मिर्च - 3 पीस
हरी मिर्च - 5 पीस
हींग - 1/2 चमच
हल्दी पॉउडर - 1/2 चमच
सेवई - 1 कप
नमक स्वादानुसार

विधि :-
1. चना दाल को पानी में भींगने के लिए रख दें।
2. एक बर्तन नीबू का रस निचोड़कर उसमें हल्दी मिला दें।
3. एक कड़ाही में सभी मसालें डालकर भून लें ।
4. इसमें हरी मिर्च, दाल डालें झुलसा कर सूखा लें ।
5. अगर बर्तन के अंदर चिपकने लगे तो पानी छिड़क दें।
6. इसमें नीबू का रस व हल्दी मिला दें।
7. अब इसमें सेवइयां मिलाकर पकाएं ।
8. लेमन सेवई तैयार है इसे सर्व करें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter