काली मिर्च सेवई
सामग्री
सेवई - 1 कप
काली मिर्च पॉउडर - 1 चमच
जीरा पॉउडर - 1 चमच
हरी मिर्च - 2 पीस
सरसों - 1 चमच
करी पत्ता - 5 पत्ता

विधि :-
1. सेवई को पानी में उबाल कर तथा इसे छलनी में डालकर अलग रख लें।
2. एक कड़ाही में सरसों और जीरा भून लें ।
3. अब इसमें हरी मिर्च और करी पते डालकर भून लें ।
4. तड़का तैयार हो जाने पर ठंढी सेवई मिला दें।
5. काली मिर्च सेवई तैयार है परोसने के लिए ।
चावल मुंग दाल इडली
चावल - 1 कप
मुंग दाल - 1 कप
मेथी - 1/2 चमच
बेकिंग सोडा - 1/2 चमच
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. चावल , मुंग दाल और मेथी को पानी में 5 -6 घंटे तक पानी में भिंगो कर रखें।
2. अब इसे मिक्सर में पीस लें और रात भर रखें ।
3. इसमें सोडा और नमक मिलाएं।
4. इडली के सांचे में डालकर भाप से पकाएं।
5. अब इडली तैयार है चटनी के साथ गर्म गर्म करें।
चिड़वा कटलेट
सामग्री
आलू - 200 ग्राम
चिड़वा - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2 पीस
भुने चने - 50 ग्राम
धनिया पत्ते - आधा कप
नमक - स्वादानुसार
अमचूर - 1 चमच
गर्म मसाला - 1/ 2 चमच
लाल मिर्च पॉउडर - 1/2 चमच
ब्रेड स्क्रब - 1 कप

विधि :-
1. आलू को उबालकर छीलकर मसल लें ।
2. चिड़वा को छलनी में डालकर धों लें।
3. भुने हुए चने को छिलका उतारकर मोटा -मोटा पीस लें।
4. धनिया पत्ता और हरी मिर्च को महीन महीन काट लें ।
5. चिड़वा, चने, हरी मिर्च, धनिया पत्ते , सारे मसाले, मसले हुए आलू को आपस में मिला लें ।
6. कटलेट आकार देकर ब्रेड स्क्रब्स से गोल कर लें ।
7. अब इसे ओवन में भूरा होने तक बेक करे ।
8. कद्दूकस गाजर, पत्ता गोभी या सलाद से सजाकर चटनी के साथ सर्व करें ।

0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter