उपमा
सामग्री
सूजी - 2 कप
राइ दाना - 1/2 चमच
उड़द दाल - 1 चमच
चना दाल - 1 चमच
मटर - 1 कप भाप किया हुआ
गाजर - 1 कप कद्दूकस किया हुआ
लाल मिर्च पॉउडर - 1/2 चमच
अदरक - एक टुकड़ा
करी पत्ता - 4-5 पत्ता
धनिया पत्ता - आधा कप
प्याज - आधा कप
नमक - स्वादानुसार
विधि :-
1. एक कड़ाही में राइ के दाने, उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता,
धनिया पत्ता सभी को एक साथ पका लें ।
2. अब भुने हुए मसालें में भाप किया हुआ मटर, कद्दूकस किया हुआ गाजर,
नमक, भुनी हुई सूजी डाल दें ।
3. अब इसमें पानी डालकर तैयार होने तक पकाएं ।
4. उबले पानी को रवा तड़के के साथ मिलाकर पका लें।
5. धनिया और पोदीना के साथ गरम गरम परोसें ।
भरवां पत्ता गोभी
सामग्री
पत्ता गोभी - 500 ग्राम
प्याज - 2 कप कटे हुए
गाजर - 1 कप कटे हुए
मसूर दाल - 1/2 कप
लहसुन - 1/2 कप पेस्ट
भुना जीरा पॉउडर - 1 चमच
काली मिर्च पॉउडर - 1 चमच
चावल - 1/2 कप
विधि :-
1. एक बर्तन में पानी उबालें ।इसमें प्याज , गाजर , लहसुन, नमक ,
जीरा पॉउडर और काली मिर्च पॉउडर डालकर पकाएं ।
2. अब इसमें चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं ।
3. 20 मिनट तक पकने के बाद नीचे उतारकर 5 मिनट के लिए रखें ।
4. पत्ता गोभी को महीन महीन -काटकर नमक मिले हुए पानी में डालकर उबालें ।
5. इन पत्तों को तुरंत ठंढे पानी में डालें और थपथपा कर सूखा लें ।
7. अब इसे बंद करते हुए रोल कर लें ।
8. इसको सँभालने हेतु टूथ पिक लगा दें ।
9. इस रोल्स को बेकिंग डिश में या ओवन में तब तक पकाएं जब तक तैयार ना हो जाये।
पालक के मसालेदार डम्पलिंग
सामग्री
पालक - 250 ग्राम कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 पीस कटा हुआ
बेसन - 1 कप
गेहूं आटा - 2 चमच
लालमिर्च पॉउडर - 1 चमच
दही - 2 चमच
हींग - 1 चुटकी
चीनी - 1 चमच
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. समस्त सामग्री आपस में मिलाइये।
2. यदि गोले बनाने के लिए मिश्रण सूखा लगे तो दही मिलाइये।
3. अब इस मिश्रण से समान आकार का गोला बनाएं।
4. गोलों को कुकर में 10 मिनट तक पकाएं।
5 गर्म -गर्म चटनी साथ परोसें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter