चिली गार्लिक स्प्रेड
सामग्री
लहसुन - 1 कप ( बारीक़ कटा हुआ )
हरी मिर्च - 1/2 कप
प्याज - 1 पीस ( बारीक़ कटा हुआ )
साबुत धनिया - 1 चमच
साबुत जीरा - 1 चमच
सरसो - 1 चमच
हल्दी पॉउडर - 1 चमच
इमली - 2 चमच
पोदीना पत्ता - आधा कप
नमक स्वादानुसार

विधि :-
1. एक बर्तन में सरसों, साबुत धनिया, साबुत जीरा, प्याज, हल्दी, इमली, पोदीना के पत्ते को भून लें
2 अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन डालकर पकाएं ।
3. इसको अच्छी तरह मिलाकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
4. अब इस पेस्ट को ब्रेड पर फैला कर या भोजन साथ खा सकते है ।
धनिया की चटनी
सामग्री
भुना चना - 1 कप
पोदीना पत्ता - 1 कप
धनिया पत्ता - 2 कप
इमली - 50 ग्राम
हरी मिर्च - 5 पीस
हींग - 1/2 चमच
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. इमली को थोड़े से गुण गुने पानी में 15 मिनट के लिए रख दें।
2. सभी सामग्री को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें ।
3. इसमें इमली का रस और हींग मिला दें।
4. अब धनिया की चटनी तैयार है ।
दाल चटनी
सामग्री
चना दाल - 1 कप
उड़द दाल - 1 कप
हरी मिर्च - 2 पीस
काली मिर्च - 1 चमच
दही - 1 कप
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. दालों को अलग -अलग भून लें ।
2. अब उसे दही के साथ मिक्सर में पीस लें ताकि अच्छा पेस्ट बन जाये ।
3. इसमें नमक , काली मिर्च पॉउडर मिला दें ।
4. अब परोसने के लिए दाल चटनी तैयार है।
सेब चटनी
सामग्री
सेव - 2 पीस
राइ दाने - 1/2 चमच
मेथी दाना - 1/2 चमच
हल्दी पॉउडर - 1/2 चमच
लाल मिर्च पॉउडर - 1/2 चमच
चीनी - 2 चमच
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. सेब को छीलकर उसके भीतरी भाग साफ कर दें ।
2. एक सुखी कड़ाही में राइ के दाने अच्छी तरह भून लें।
3. अब इसमें मेथी दाने, हल्दी पॉउडर और हींग डाल दें ।
4. इसे भून कर सेव और आवश्यकतानुसार पानी भी डाल दें ।
5 अब इसे अच्छी तरह हिलाएं और मिलाएं ।
6 अब इसमें नमक, चीनी, लाल मिर्च पॉउडर मिलाएं ।
7. इसे तब तक पकाएं जब तक सेब नरम ना हो जाये ।
8. सेव की चटनी परोसने के लिए तैयार है।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter