खट्टी मीठी चटनी
सामग्री
इमली का रस - 1 कप
चीनी - 1/2 कप
लाल मिर्च पॉउडर - 1/2 चमच
साबुत जीरा - 1/2 चमच
पानी - 2 कप
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. सभी सामग्री को एक साथ उबालें ।
2. इसे तब तक उबालें जब तक यह एक चौथाई न बच जाये ।
3. अगर जरुरी हो तो चीनी और नमक और डाल सकते है ।
4. परोसने के लिए चटनी तैयार है।
पोदीना धनिया की चटनी
सामग्री
धनिया पत्ता - 1 कप
पोदीना पत्ता - 1 कप
हरी मिर्च - 2 पीस
नमक स्वादानुसार
अमचूर स्वादानुसार
विधि :-
1. धनिया और पोदीना को अच्छी तरह धोकर हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें।
2. अब इसमें अमचुर मिला दें ।
3. इसे जब चाहें स्वादिष्ट ब्यंजन के साथ चटनी की तरह परोसें।
प्याज की चटनी
सामग्री
प्याज - 2 बड़े साइज में
हरी मिर्च - 4 पीस
साबुत लाल मिर्च - 4 पीस
अदरक - एक टुकड़ा
इमली - 25 ग्राम
नमक चीनी स्वादानुसार
विधि :-
1. सभी सामग्री को बिना पानी मिलाएं अच्छी तरह पीस लें ।
2. परोसने के लिए चटनी तैयार है ।
खजूर चटनी
सामग्री
खजूर - 250 ग्राम
चीनी - 50 ग्राम
सिरका - 1 बड़ा चमच
अदरक पेस्ट - 1/2 चमच
राइ पेस्ट - 1/2 चमच
दालचीनी पॉउडर - 1/ 2 चमच
लौंग पॉउडर - 1/2 चमच
किशमिश - आधा कप
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. एक बर्तन में चीनी व सिरका डालें और धीमी आंच पर चीनी घुलने तक पकाएं।
2. किशमिश छोड़कर ये सारी सामग्री इस घोल में मिला दें ।
3. इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक बराबर हिलाते रहें ।
4. अब इसमें किशमिश और नमक मिला दें ।
5. जब ठंढा हो जाये तो जार में भरकर रख लें।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter