मसूर दाल पौड़ी
सामग्री
मसूर दाल - 1 कप
उड़द दाल - 1 कप
चना दाल - 1 कप
लाल मिर्च - 5 पीस
हींग - 1/2 चमच
नमक स्वादानुसार

विधि :-
1. दालों को भूरा होने तक अलग अलग सूखा भून लें ।
2. साबुत लाल मिर्च को अलग भून लें ।
3. सारी सामग्री को नमक मिलाकर पानी डालकर मिक्सर में बारीक़ पीस लें ।
4. दाल की मिक्स चटनी तैयार है ।
स्टुड एप्पल -STUDE APPLE
सामग्री
सेव - 500 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
दालचीनी पॉउडर - 1 चमच
पानी - 2 कप

विधि :-
1. दालचीनी पॉउडर और पानी को मिला दें ।
2. इस मिश्रण को 5 -10 मिनट तक उबालें ।
3. सेब को छीलकर बीच का भाग निकाल दें ।
4. चीनी की चाशनी बनाकर सेब डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें ।
5. सेव को प्लेट में रखकर ऊपर से चाशनी डालें ।
6. अगर चाहें तो इसे कस्टर्ड के साथ परोस सकते है ।
धनिया पौडी
सामग्री
धनिया साबुत - 1 कप
लाल मिर्च - 5 पीस
नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. एक कड़ाही में साबुत धनिया भून लें ।
2. लाल मिर्च अलग से भूनकर इसे ठंढा कर लें ।
3. अब इसमें नमक डालकर मिक्सर में बारीक़ पीस लें ।
4. धनिया पोडी तैयार है ।
मूंगदाल स्प्रेड
सामग्री
मुंग दाल साबुत - 2 कप
हरी मिर्च - 1/2 कप
लाल मिर्च पॉउडर - 1 चमच
साबुत जीरा - 1 चमच
सरसों - 1 चमच
नीबू रस - 1 चमच
धनिया पत्ता - थोड़े मात्रा में
विधि :-
1. मुंग दाल, हरी मिर्च, लाल मिर्च, और जीरा को रात भर पानी में भिगोएं ।
2. इसे निथार कर मिक्सी में पीसकर बढ़िया पेस्ट बना लें।
3. नमक कटे हुए धनिया पत्ते और नीबू का रस लगाकर छोंके लगा लें।
4. सरसों के दानो को हल्का सा भून लें और फिर मसालों की तरह दाल के ऊपर से मिलाएं ।
5. सेंकें हुए ब्रेड के स्लाइस पर लगाकर ठंढा परोसें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter