कच्चे आम की चटनी
सामग्री
कच्चा आम - 500 ग्राम
अदरक - एक टुकड़ा
लहसुन - दो कली
लाल मिर्च - दो पीस
नीबू का रस - एक चमच
गुड़ - 100 ग्राम
किशमिश - एक बड़ा चमच रात भर भिंगो कर रख दें
नमक - स्वादानुसार
विधि :-
1. आम को कुकर में पका लें ।
2. जब आम गाल जाये तो इसे छीलकर मसल लें ।
3. अब इसमें अदरक का पेस्ट, किशमिश, नीबू रस, गुड़ और नमक अच्छी तरह मिला दें ।
प्याज टमाटर चटनी
सामग्री
प्याज - 200 ग्राम
टमाटर - 5 पीस
हरी मिर्च - 5
सरसों - एक चमच
हींग - एक छोटा चमच
धनिया पत्ते - एक मुट्ठी
नमक - स्वादानुसार
छिलके वाली उड़द दाल - एक चमच
विधि :-
1. प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को काट लें ।
2. एक कड़ाही में सरसों को भुने लें जब यह पाकपकाने लगे तब उदल दाल डाल दें ।
इसे तब तक पकाएं जब तक यह लाल न हो जाये ।
3. अब हरी मिर्च, धनिया, कड़ी पत्ते डालकर थोड़े से पानी की बूंदों के साथ कुछ मिनट तक पकाएं ।
4.. इस मिश्रण को थाली में स्थान्तरित करें और इसे ठंढा होने दें ।
5. जब यह ठंढा हो जाये तो मिक्सर में डालकर पीस लें और परोसें ।
मुनक्का चटनी
सामग्री
मुनक्का - 200 ग्राम
चीनी - 50 ग्राम
लाल मिर्च पॉउडर - 1/2 चमच
जीरा पॉउडर - 1/2 चमच
नमक - स्वादानुसार
विधि :
1. समस्त सामग्री को एक साथ उबाल लें ।
2. जब तक आधी न बच जाये तब तक उबालें ।
3. अब इसमें आवश्यकतानुसार नमक और चीनी दाल दें।
4. परोसने के लिए चटनी तैयार है ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter