मीठा नीबू का अंचार
सामग्री
नीबू - 500 ग्राम
नमक - 25 ग्राम
काला नमक - 25 ग्राम
चीनी - 100 ग्राम
लौंग पॉउडर - 1 चमच
अजवायन - 1 चमच
हींग - 1 चमच
विधि :
1. गोल ताजे रस भरे नीबू को अच्छी तरह पानी से धो लें और सूखा लें।
2. इसे चार हिस्सों में काट लें।
4. अब इसमें नमक, काला नमक, लौंग पॉउडर , अजवायन, हींग, काली मिर्च पॉउडर और चीनी
मिलाकर अच्छी तरह मिलाकर हिला दें।
5. इसे धुप में १५ मिनट तक रखे और बीच बीच में हिलाते रहें।
6. जब नीबू के टुकड़े नरम और छिलके हलके भूरे रंग के हो जाएँ तो अंचार खाने लायक हो जाता है।
भिंडी का अचार
सामग्री
भिंडी - 250 ग्राम
हरी मिर्च - 50 ग्राम
अदरक - एक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
नीबू रस - 5 पीस
राइ पॉउडर - 4 चमच
हल्दी पॉउडर - 2 चमच
नमक - स्वादानुसार
विधि :-
1. नमक, हल्दी पॉउडर, राइ पॉउडर को मिलाकर अलग रख लें।
2. एक -एक भिंडी को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें ।
3. भिंडी को नीबू के रस में 10 मिनट तक भींगने के लिए रख दें ।
4. भिंडी को लम्बी चीरा लगाकर मसाले भर दें।
5. एक जार में एक तह भिंडी, फिर अदरक उसके बाद मिर्च रखें ।
6. एक मलमल के कपडे से बांध कर धुप में चार दिन के लिए रख दें।
7. पांचवे दिन उसमें नीबू का रस डालकर दोबारा एक सप्ताह के लिए धुप में रखें ।
8. जार को प्रतिदिन हिला दें ।
9. अब भिंडी का अंचार तैयार है ।अब इसे खा सकते हैं ।
खीरा का अंचार
सामग्री
खीरा - 500 ग्राम
चीनी - 100 ग्राम
नमक - 2 चमच
काली मिर्च साबुत - 15 नग
लाल मिर्च साबुत - 10 पीस
विधि :
1. खीरों को छीलकर आधे हिस्सों में काट लें।
बीज निकालकर फोर्क से छेद कर लें ।
इस पर नमक छिड़ककर धुप में सूखने के लिए रख दें ।
3. खीरे को सूखा साफ कर लें। इसे चाशनी में स्वादानुसार नमक मिलाकर हल्का उबाल लें।
4. अब इसे ठंढा करके बोतलों में भर लें ।
5. अब खीरा का अंचार तैयार है । इसे खा सकते है ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter