ऑरेंज डेज़र्ट
सामग्री
संतरा - 4 पीस
संतरा रस - - 2 कप
चीनी - 2 कप
लौंग - 10 पीस
काली मिर्च - 1 चमच
इलाइची - 5 पीस
दालचीनी - 1 चमच
नीबू रस - 2 चमच
कॉर्न स्टार्च - 1 चमच

विधि :-
1. एक जार में लौंग, काली मिर्च, इलाइची, दालचीनी, चीनी, नीबू रस, कॉर्न स्टार्च दो कप पानी में में
अच्छी तरह मिला दें ।
2. इसे धीमी आंच पर पकने दें ।
3. जब सारा द्रब्य भाप बनकर निकल जाये और जब उसमें बुलबुले दिखाई देने लगे तो
उसे नीचे उतार लें ।
4. अब इसमें संतरे का रस अच्छी तरह मिलाएं और इसे ठंढा कर मल मल के कपडे से छान लें ।
5. संतरे को छीलकर बीज निकालकर गोलाकार स्लाइस में मोटा मोटा काट लें ।
6. परोसते समय संतरे के स्लइसों को एक खाने के बर्तन में फैलाएं और ऊपर से संतरे का
मसालेदार धार घोल डालें ।
7. अब इसे परोसे ।
बेसन का लड्डू
सामग्री
बेसन - 250 ग्राम
हल्दी - 1 चमच
चीनी - 100 ग्राम
इलाइची - 5 पीस
विधि
1. बेसन और सूजी को घी में तब तक भूने जब तक वह हलके भूरे रंग की ना हो जाये ।
2. इसे तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण एक विशेष खुशबु न देने लगे।
3. गैस से उतारकर एक चमच हल्दी पॉउडर मिलाकर ठंढा कर लें।
4. चीनी में आवश्यकतानुसार पानी डालकर चाशनी बना लें।
5. इस चाशनी को तैयार बेसन के मिश्रण में मिलाकर लड्डू बना लें
6. अब बेसन का लड्डू तैयार है। इसे सर्व करें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter