घीया की बर्फी
सामग्री
घीया कद्दूकस - 500 ग्राम
दूध - 500 ग्राम
चीनी - 250 ग्राम
केवड़ा अशेष - 2 -३ बून्द
खानेवाला रंग - 2 -3 बून्द
विधि :-
1. घीया को धोकर छीलकर कद्दूकस कर लें ।
2. घीया को आवश्यकतानुसार पानी डाल कर उबालें।
3. चीनी डालकर लगातार मिलाते रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं ।
4. अब इसमें दूध डाल दें ।
5. जब सारा दूध सुख जाये और अच्छी तरह पक जाये तो उसे गैस से उतार लें ।
6. अब उसमें केवड़ा एशेंश और रंग डाल दें ।
7. एक थाली के ऊपर बटर पेपर बिछाएं तथा इस पर तैयार किया हुआ मिश्रण फैला दें।
8. इसे ठंढा होने के लिए छोड़ दें।
9 जब जम जाये तो उसे एक निश्चित आकार में काट लें ।
10. घीया की बर्फी तैयार है।।
सर्दियों का मेवा
सामग्री
ताजे खजूर - 250 ग्राम
आटा - 50 ग्राम
बड़ी इलाइची - 12 पीस
विधि :-
1. खजूर की गुठली निकालकर छोटे छोटे टुकड़े में काट लें।
2 आंटे को घी में भून लें ।
3. इलाइची को महीन पीस लें।
4. सभी सामग्री को मिक्स कर लें ।
5. अपने हाथ को पानी से गीला कर लें ।
6. छोटे छोटे लड्डू बना लें ।
7. गर्म -गर्म सर्व करें ।।
फिरनी
सामग्री
चावल - 250 ग्राम
चीनी - 50 ग्राम
सप्रेटा दूध - 250 ग्राम
इलाइची - 5 पीस
केवड़ा एशेंश - 2 बून्द
विधि :-
1. चावल को साफ कर इसे दो घंटों के लिए भिंगो कर रख दें ।
2. मिक्सर में चावल और थोड़ा दूध डालकर पीस लें।
3. अब इसमें बचे हुए दूध मिला दें।
4. अब चावल और दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं और लगातार हिलाते रहें।
5. इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें।
6. अच्छी तरह पक जाने पर केवड़ा एशेंश और छोटी इलाइची डाल दें ।
7. अब इसे कांच की कटोरी में डालकर फ्रिज में रख दें ।
8. ठंढा होने पर परोसे ।
मुंग दाल का खीर
सामग्री
चीनी - 200 ग्राम
दूध - 500 ग्राम
इलाइची - 5 पीस
किशमिश - 10 पीस
विधि :-
1. दाल को साफ कर पानी में भिंगो दें।
2. दाल को नरम होने तक उबालें ।
3. अब इसमें दूध डालकर बार -बार हिलाते हुए 15 -२० मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ।
4. अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि चीनी घुल जाये ।
5. नीचे उतारकर पीसी हुई इलाइची डाल दें ।
6 . अब इसमें किशमिश डाल कर सजाएं और परोसें ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter