मिक्स अंचार
सामग्री
अदरक - 500 ग्राम
सरसों - 500 ग्राम
गोभी - 500 ग्राम
प्याज - 250 ग्राम
खीरा - 250 ग्राम
सेमफली - 250 ग्राम
बैगन - 250 ग्राम
हल्दी - 100 ग्राम
राइ - 200 ग्राम
काली मिर्च - 100 ग्राम

विधि :-
सभी सब्जियों को टुकड़ों में काट लें । सभी मसालों पीस कर ऊपर से सिरका डालकर इन्हें किसी चीनी
मिटटी के बर्तन में डाल दें। फिर इस तैयार मिश्रण को किसी खुले बर्तन में डालकर किसी गर्म जगह
रख दें । उस घोल को प्रत्येक दिन हिलाते रहें । एक मास तक यह क्रम चलते रहना चाहिए ।एक महीने
के पश्चात इस मिश्रण में सारी सब्जियां धो कर डाल दें । इसे किसी साफ जगह पर रख दें। एक सप्ताह
के पश्चात अचार तैयार हो जायेगा।
सूखे फलों का अंचार
सामग्रीछुहारे - 500 ग्राम
खुरमानी - 500 ग्राम
आलू बुखारा - 500 ग्राम
सेव - 500 ग्राम
चीनी - 500 ग्राम
नमक - स्वादानुसार

विधि :-
सूखे फलों को अच्छी तरह से धोकर उनकी गुठलियों को बीच से निकालकर गुदा निकाल दें। छुहारे के
गुदे को गर्म पानी में उबाल लें ।अब एक बड़ा बर्तन खुले मुंह वाला लेकर एक -एक फल को ऊपर नीचे
से जमाना शुरू करें । हर फल को एक तह जमा कर उस पर चीनी और सिरके का घोल डालते जाएँ ।
थोड़े दिन तक उसे ढक कर रखे, किन्तु रोज सुबह उठकर हिलाते रहें। बस अचार तैयार है ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter