आम की नवरत्नी चटनी
सामग्री
कच्चा आम - 1 किलो, छुहारे -250 ग्राम, बादाम -200 ग्राम, अदरक-200 ग्राम, चीनी -1 किलो ,
घी - 50 ग्राम, काली मिर्च -2 चमच , बड़ी इलाइची -10 ग्राम, केसर -2 चमच , लौंग पाउडर - 1 चमच
काला नमक -30 ग्राम, सांभर नमक -30 ग्राम, किशमिश -50 ग्राम

विधि :-
सर्वप्रथम आमों को धोकर उनका छिलका उतारकर कद्दूकस कर सभी मसाले मिक्सी में पीस कर मिला कर भून लें । जब इसे भून लें तो इसमें किशमिश और बादाम गिरी मिलाकर कई बार हिलाएं, ताकि यह सब आपस में मिल जाये।
चीनी को पानी में डालकर आग पर रखकर उसकी चाशनी तैयार करें। इस चाशनी में कटे हुए छुहारे मिला दें । फिर उसे तैयार करके रखे, पांच सात दिन तक बढ़िया चटनी तैयार हो जाएगी । इस स्वादिष्ट चटनी का आनंद निराला होगा। इसे प्लास्टिक की बोतल में भरकर रख लें।
सेब की चटनी
सामग्री
सेब - 1 किलो , चीनी - 300 ग्राम, प्याज -250 ग्राम, सिरका -250 ग्राम, लहसुन - 25 ग्राम , अदरक -25 ग्राम , लाल मिर्च -25 ग्राम

विधि :-
सर्वप्रथम सेव को छीलकर छोटे -छोटे टुकड़ों में काट लें । फिर लहसुन, अदरक और प्याज बहुत बारीक़ काट लें। इसके पश्चात सिरका और चीनी को छोड़कर सभी चीजें पानी में डालकर नरम करने के लिए गर्म करें। फिर थोड़ी देर के पश्चात उसमें चीनी और सिरका मिलाकर गाढ़े होने तक गर्म करते रहें।
जब यह सारा मिश्रण गाढ़ा होकर पक जाये तो उसे उतारकर ठंढा कर लें । यह सेब की स्वादिष्ट चटनी तैयार है। इसे प्लास्टिक की शिशियों में भरकर रख लें ।
कैरी और इमली की चटनी
सामग्री
इमली -150 ग्राम, कच्ची कैरी - 10 नग, नारियल - 1 , सोंठ , 5 टुकड़े , पोदीना -5 गद्दी,
लाल मिर्च -50 ग्राम, नमक -50 ग्राम, जीरा -50 ग्राम, गुड़ -50 ग्राम धनिया पत्ती -50 ग्राम
विधि :-
इमली को अच्छी तरह धोकर साफ करें । फिर कैरी को छीलकर उसकी गुठलियां निकाल दें । इसके पश्चात हरा धनिया और पोदीना काट लें । अब सभी मसालों को कैरी और इमली में मिलाकर गुड़ के साथ ही खूब अच्छी तरह से बारीक़ काट लें ।
अब इस सारे मिश्रण को किसी चीनी मिटटी या प्लास्टिक बर्तन में डालकर उसके मुंह को 24 घंटे के लिए बंद रखे । अब स्वादिष्ट चटनी तैयार है ।

नारियल की चटनी
सामग्री
नारियल -250 ग्राम, अदरक -50 ग्राम, जीरा -10 ग्राम, हरी मिर्च -10 ग्राम, चना दाल -100 ग्राम, इमली -10 ग्राम, नमक -स्वादानुसार
विधि :-
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter