गुलाब के फूलों का गुलकंद बनाना
सामग्री
विधि :-
गुलाब का फूल - 1 किलो
चीनी - 2 किलो
इलाइची - 5 ग्राम
पानी - आवश्यकतानुसार

विधि :-
सर्वप्रथम गुलाब के फूलों को पंखुड़ियों को तोड़कर उन्हें अलग से इकठ्ठा कर लें। फिर चीनी को इन
फूलों के साथ मिलाकर हाथों से मलकर चीनी के साथ मिला दें । इसे मिक्सिंग मशीन के द्वारा भी किया
जा सकता है। अब इसमें इलाइची के दाने डाल दें ,जिससे गुलकंद अधिक स्वादिष्ट हो जाता है ।
सेव का जैम
सामग्री
सेव - 1 किलो
चीनी - 1 किलो
इलाइची - 2 ग्राम
विधि :-
सर्वप्रथम सेव को साफ कर ,छील कर इन्हें बारीक़ टुकड़ें में काट लें । अब इन टुकड़ों को पानी में
उबाल लें । आवश्यकता इस बात की है कि स्टील का बर्तन का ही प्रयोग करें । जब यह पकने लगे तो
इसमें चीनी डाल दे तथा इसे तब तक पकने दें ,जब तक यह सेव में न मिल जाये । अब इसमें इलाइची
का चूर्ण डालकर मिला दें । अब इस मिश्रण को नीचे उतारकर ठंढा कर लें । शीशे के बर्तन में रख
दें।
अनानास का जैम
सामग्री
अनानास पका हुआ - 1 किलो
नीबू रस - आधा कप
गुलाब अर्क - 1 छोटी शीशी
चीनी - 1 किलो

विधि :
अनानास को छीलकर उसके बीज निकालकर इसे बारीक़ टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को पानी में
उबालकर उसमें चीनी मिला दें । चीनी और अनानास जब आपस में घुल मिल जाये तो उसमें गुलाब का
अर्क मिला दें । अब नीचे उतारकर ठंढा कर लें । अब यह जैम तैयार है । इसे शीशे के जार में रख कर
पैक कर लें ।
आम का जैली
सामग्री
आम - 1 किलो
पीला रंग - थोड़ा सा
चीनी - 750 ग्राम
पानी - 1 लीटर

विधि :-
आम को धोकर उनका छिलका उतार कर गुदा अलग निकाल लें । फिर उस गूदे को उबालकर उसे
नीचे उतारकर उसमें से रस निकाल लें । अब चीनी की चाशनी में आम रस डाल कर धीमी आंच पर
उबालें । जब यह अच्छी तरह पक कर गाढ़ा हो जाये तो इसे शीशे के जार में रख कर पैक कर दें । अब
यह खाने के लिए तैयार है ।
0 comments:
Post a Comment
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter